{"_id":"5915df7d4f1c1bb73785423d","slug":"case-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की की शादी का मामला पालमपुर किया स्थानांतरित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की की शादी का मामला पालमपुर किया स्थानांतरित
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Fri, 12 May 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में बीते दिनों सामने आए 17 वर्षीय किशोरी के विवाह का मामला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने पुलिस थाना पालमपुर को स्थानांतरित कर दिया है। जानकारी अनुसार सात मई को पालमपुर में चंबा की 17 वर्षीय किशोरी की शादी होने का मामला सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के
जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह आर्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने पालमपुर से घर वापस पहुंचे परिजनों की काउंसिलिंग की। जिस लड़के के साथ अभिभावकों ने 17 वर्षीय किशोरी की शादी करवाई है वह लुधियाना में काम करता है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह मामला पुलिस थाना पालमपुर को फारवर्ड कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पुलिस में मामले की शिकायत 10 मई को दर्ज करवा दी गई थी। ब्यूरो