फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   case registered against conductor

प्रशिक्षु परिचालक के खिलाफ डलहौजी थाने में मामला दर्ज

Fri, 12 May 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)। Updated Fri, 12 May 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत गडाना के तहत राजकीय उच्च पाठशाला भराड़ी में खराब रिजल्ट को लेकर प्रदर्शन करना पंचायत प्रतिनिधियों पर भारी पड़ गया है। 
विज्ञापन


स्कूल में जाकर मुख्य गेट पर तालाबंदी करने और शिक्षकों से अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस ने मुख्य अध्यापिका राज कुमारी की शिकायत पर पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को राजकीय उच्च पाठशाला भराड़ी में खराब रिजल्ट को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों सहित प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इस दौरान स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया। साथ ही अध्यापकों से भी अभद्र व्यवहार किया गया। वीरवार को मुख्य अध्यापिका छुट्टी पर थीं। शुक्रवार को मुख्य अध्यापिका स्कूल पहुंचीं तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य अध्यापिका राज कुमारी ने स्कूल में ताला जड़ने आैर शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस में स्थानीय पंचायत प्रधान निर्मला देवी, उपप्रधान पवन कुमार और वार्ड पंच के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।    

    
उधर, एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि  की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुख्य अध्यापिका के बयान के आधार पर धारा 504 व 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed