{"_id":"580501a04f1c1b672c702d08","slug":"boys-injured-in-stove-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककियां में स्टोव फटने से युवक झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ककियां में स्टोव फटने से युवक झुलसा
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Mon, 17 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककियां क्षेत्र में एक बाइस वर्षीय युवक स्टोव फटने से बुरी तरह झुलस गया। युवक का क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में उपचार किया जा रहा है। युवक की पहचान पुष्पराज पुत्र अश्वनी के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम को युवक घर में स्टोव पर खाना बना रहा था। अचानक तेज धमाके के साथ स्टोव फट गया। आग से युवक झुलस गया। लोगों ने तुरंत पीड़ित को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। युवक ने अपने बयान में स्टोव फटने से घायल होने की बात स्वीकारी है। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के चिकित्सा अधीक्षक जीवानंद चौहान ने बताया कि युवक को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन