{"_id":"58ed0c1e4f1c1b9c36cf69a3","slug":"belder-fell-from-roof-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारमंजिला मकान की छत से गिरा बेल्डर, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारमंजिला मकान की छत से गिरा बेल्डर, मौत
अमर उजाला, ब्यूरो, तीसा (चंबा)।
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत सेई कोठी के गांव जुथेड़ में मकान की चौथी मंजिल में छत डालते हुए बेल्डर नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष कुमार निवासी सलूणी के रूप में हुई है। मंगलवार शाम को गांव के एक चार मंजिला मकान की छत डालने का कार्य कर रहा था। अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह नीचे गिर गया। घायल को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। जोकि सलूणी में रहते हैं। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि जुथेड़ गांव में मकान से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन