{"_id":"589f3c004f1c1b875237cbe7","slug":"banikhet-police-caught-a-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीखेत में पौना किलो चरस सहित धरा एक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनीखेत में पौना किलो चरस सहित धरा एक
ब्यूरो, अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)।
Updated Sat, 11 Feb 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 756 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डलहौजी पुलिस गश्त पर थी। टीम में मुख्य आरक्षी कुलदीप चंद, आरक्षी नरेश कुमार, आरक्षी राजेंद्र कुमार, आरक्षी मनजीत सिंह शामिल थे।
बनीखेत के पास बैकुंठनगर में रात करीब सवा दस बजे पेट्रोलिंग कर रहे थे तो वहां से संजय (55) निवासी मोहल्ला जुलाकड़ी वार्ड नंबर सात थाना सुजानपुर, जिला पठानकोट गुजर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस को देख कर संजय घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस को इस व्यक्ति पर शक हुआ और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा। इसकी तलाशी लेने पर उससे 756 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डलहौजी के डीएसपी सागर चंद ने इस मामले की पुष्टि की है।