{"_id":"582896554f1c1ba16fb3b9f3","slug":"accident-in-pangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद बिलखती रही पांगी घाटी, गांव तक नहीं पहुंचे शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे के बाद बिलखती रही पांगी घाटी, गांव तक नहीं पहुंचे शव
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल-स्पीति के दर्दनाक हादसे ने समूची पांगी घाटी को सदमे में डाल दिया है। रविवार को जैसे ही हादसे की खबर मिली, सभी लोगों के फोन बजने लगे। पांगी के ज्यादातर लोग वाया कुल्लू सफर करते हैं और इस मार्ग पर पांगी वासियों की गाड़ियां चलती रही है।
विज्ञापन
सिग्नल न होने की वजह से हादसे की खबर लेने के लिए दूरदराज की पंचायत से कई लोग किलाड़ पहुंच गए। बाद में कुमार पंचायत की गाड़ी गिरने की खबर से पूरी पंचायत में मातम पसर गया। इस पंचायत के पांच लोगों की हादसे में मौत हुई है। परिजन सुबह से ही भूखे-प्यासे शवों के वापस पहुंचने और घायलों का हाल जानने में जुट गए। लेकिन देर शाम तक शव कुमार नहीं पहुंच पाए। किलाड़ से कुमार गांव करीब 25 किलोमीटर दूर है। हादसे के बाद यहां लोग खराब सड़क को भी कोस रहे हैं।
विज्ञापन
पांगी घाटी के लोग लंबे समय से चंबा-पांगी के बीच सुरंग की मांग कर रहे हैं। लेकिन किसी भी सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया है। घाटी में रविवार को हादसे के बाद लोगों के जख्म एक बार फिर हरे हो गए। लोगों ने सरकार को इस मुद्दे पर घेरते हुए इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
दरअसल, पांगी-चंबा के बीच सुरंग की मांग लंबे अरसे से चली आ रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने हाईवे से चंबा और पांगी को जोड़ने का निर्णय लिया है। लेकिन इस हाईवे में भी अभी तक सुरंग का प्रस्ताव नहीं है। जिससे भी लोग खासे नाराज हैं। चंबा-पांगी के बीच सुरंग का निर्माण होता है तो लोगों के समय की बचत होगी और हादसे का डर निकल जाएगा।