फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   accident in differ places. eight injured

हादसों में आठ घायल, दो टांडा रेफर

Tue, 14 Mar 2017 07:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Tue, 14 Mar 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
accident in differ places. eight injured
accident - फोटो : accident

होली के अवसर पर अलग-अलग जगह हुए हादसों में आठ लोग घायल हो गए। इनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पहला हादसा उदयपुर में हुआ। एक मोटरसाइकिल के सड़क पर फिसलने की वजह से उसमें सवार युवक केतन (19) पुत्र कुलदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसे टांडा रेफर कर दिया है। इसके अलावा मोटरसाइकिल की टक्कर से चंबा बाजार में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान कपिल महाजन (36) पुत्र महेश महाजन निवासी चौगान मोहल्ला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य हादसे में सरूं में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसकी पहचान राजीव (22) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी सरूं के रूप में हुई है। घायल को गंभीर हालत में टांडा रेफर किया गया है।


अन्य हादसों में घायलों की पहचान अशोक कुमार निवासी सरोल, रवि कुमार (21) पुत्र हंस राज निवासी सरूं, रोशन लाल (39) पुत्र बजीरू राम निवासी मलाड़ा, कुमार बसंत (34) पुत्र शमशेर बसंत निवासी घरोह, कांगड़ा जबकि नितेश (14) पुत्र राजू राम निवासी चौबिया सोमवार को मुगला में एक स्कूटी की चपेट में आने से घायल हुआ है।

इसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि सभी घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। सभी सड़क हादसे तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चलाने की वजह से हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed