{"_id":"58134ba74f1c1b2f77bc547e","slug":"accident-in-bharmor-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर चौक पर एचआरटीसी व कार में भिडंत, जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरमौर चौक पर एचआरटीसी व कार में भिडंत, जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Fri, 28 Oct 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
बस कार में टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को भरमौर चौक पर एचआरटीसी बस व कार के बीच में टक्कर हो गई। जिसमें कार में सवार लोग घायल होने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
बस से टकराने के बाद कार को काफी नुकसान पहुंचा। यह हादसा शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे घटित हुआ। जिस समय एचआरटीसी की बस बस स्टैंड के लिए अपने रूट पर जा रही थी। उसी दौरान भरमौर चौक के पास पहुंचने पर बस सामने से आ रही कार से टकरा गई। जिससे कार में सवार लोग तो बच गए लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।
कार व बस चालक दोनों में से कोई भी अपनी गलती को मानने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। जिसके चलते वहां पर जाम लग गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले का शांत करवाती।
विज्ञापन
बस चालक व कार चालक ने आपस में समझौता कर लिया। जिससे यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लेकिन बस व कार चालक के समझौते के बाद ट्रैफिक जाम खुल गया।
विज्ञापन