फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Wed, 30 Jan 2019 09:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। महिला को पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। छानबीन में पता चला है कि वारदात की रात आरोपी पति घर के पास नुआले में शराब पीकर नाच रहा था। इस दौरान पत्नी उसे जबरन खिंचकर घर लेकर आई। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई तो वहीं इसके बाद पति ने उससे बेरहमी से पिटाई की। बताया जा रहा है कि महिला दिल की मरीज थी। आरोपी पति को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस केस से जुड़े मुख्य पहलुओं पर आरोपी से पूछताछ करेगी। वहीं, मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने इस घटना को दुर्घटना दर्शाने की कोशिश की है जबकि उसने पहले महिला से मारपीट की थी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मगर महिला के पिता ने बेटी के पति, सास, देवर और जेठानी के खिलाफ हत्या का शक जाहिर किया है। बुधवार को अस्पताल में गुस्साए पिता ने दामाद की पिटाई भी कर दी थी। इस आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। छानबीन के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराओं के साथ साथ घरेलू की हिंसा की धाराएं भी लगाई है। अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले की तहों को खोला जाएगा।

इनसेट
एएसपी चंबा रमन शर्मा ने बताया कि महिला को पीट कर मारने वाले व्यक्ति को मंगलवार देररात को गिरफ्तार किया गया था। जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से आरोपी पति को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed