{"_id":"599b1d434f1c1bde6e8b4703","slug":"71503337795-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ियां पुल के पास शराब ठेके का विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़ियां पुल के पास शराब ठेके का विरोध
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। करियां-भड़ियां पुल के समीप खुलने वाले शराब ठेके का भड़ियां कोठी पंचायत के प्रतिनिधियों ने विरोध किया है। सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त सुदेश मोख्टा को ज्ञापन सौंपा। इसमें लोगों ने गांव में खुले शराब ठेके और करियां-भड़ियां पुल के समीप खुलने वाले ठेके को बंद करवाने का आग्रह किया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पंचायत उपप्रधान योग राज, बीडीसी रोशन लाल, कोलका पंचायत के उपप्रधान कमलेश, बीडीसी कोलका सीमा देवी, सीमा देवी, मोहन सिंह, राज कुमार, चैन लाल, जगदीश कुमार, राज सिंह, डिंपल, काकू, रमेश कुमार, उत्तम सिंह परमेश कुमार ने बताया कि करियां-भड़ियां पुल से रोजाना गांव की लड़कियां और महिलाएं आवाजाही करती हैं। यहां आस-पास सरकारी स्कूल भी है। स्कूल के आसपास ठेका खुलने से छात्राओं पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द भड़ियां गांव और करियां-भड़ियां पुल के समीप खुलने जा रहे शराब के ठेके को बंद किया जाएगा। कहा कि शराब ठेके बंद न हुए तो मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।
000