{"_id":"5cb0cae2bdec2214676ac01d","slug":"61555090146-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस शुदा हथियार जमा नहीं करवाने पर 200 लोगों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइसेंस शुदा हथियार जमा नहीं करवाने पर 200 लोगों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के 200 लोगों ने अभी तक अपने लाइसेंस शुदा हथियार थाने में जमा नहीं करवाए हैं। हालांकि पुलिस की ओर से सभी लाइसेंस धारकों को आचार संहिता लगने के बाद सूचित कर दिया गया था कि वे जल्द अपने हथियार थाने में जमा करवाएं। ये हथियार तब तक थाने में जमा रहेंगे, जब तक आचार संहिता खत्म नहीं हो जाती।
2200 लोगों ने अपने लाइसेंस शुदा हथियार थाने में जमा करवा दिए। जबकि 200 बंदूक धारी ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी हथियार अभी तक थाने में जमा करवाना जरूरी नहीं समझा है। इन सभी लाइसेंस धारकों को अब पुलिस विभाग नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। नोटिस मिलने के बाद लोगों को अपने हथियार लेकर थाने में हाजिर होना ही पड़ेगा। ऐसा नहीं करने पर उनका लाइसेंस रद्द हो सकता है।
पुलिस विभाग के मुताबिक लाइसेंसशुदा हथियार थाने में जमा करवाने को लेकर कई बार अवधि भी बढ़ाई जा चुकी है। मगर समयावधि पूरी होने के बाद भी 200 हथियार लाइसेंस धारक ऐसे हैं जिन्होंने अपने हथियार थाने में जमा नहीं करवाए हैं। इन सभी हथियार धारकों का रिकॉर्ड पुलिस के पास है। इसी आधार पर उनके निवास स्थान पर पुलिस नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन
नोटिस जारी होने से पहले जिन्होंने अपना हथियार जमा करवा दिया उनका लाइसेंस रद्द होने से बचेगा। चंबा थाना के प्रभारी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि लाइसेंस शुदा हथियार जमा न करवाने वाले लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। ऐसे लोगों के लाइसेंस भी रद्द हो सकते हैं।