फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चुवाड़ी पुलिस ने हरियाणा से दबोचा उद्घोषित अपराधी

चुवाड़ी पुलिस ने हरियाणा से दबोचा उद्घोषित अपराधी

Tue, 05 Mar 2019 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी पुलिस ने हरियाणा से दबोचा उद्घोषित अपराधी
चंबा। पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने दस सालों से चकमा दे रहे उद्घोषित अपराधी को हरियाणा के पापोसा गांव में दबोचा है। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आगामी छानबीन तेज कर दी है। उद्घोषित अपराधी की पहचान सुंदर सिंह पुत्र नौंरंग गांव पापोसा भिवानी तहसील और जिला खेड़ा हरियाणा के रूप में हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2002 में सुंदर सिंह के खिलाफ जंगल में अवैध रूप से शिकार करने का मामला पुलिस थाना चुवाड़ी में दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मगर आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसको देखते हुए अदालत ने वर्ष 2009 में सुरेंद्र को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। बीते दिनों पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुलिस की नजरों से छिपकर हरियाणा के पापोसा में रह रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए योजना तैयार की। पुलिस थाना चुवाड़ी की सहायक उप निरीक्षक सुदेश कुमार की अगुवाई में टीम हरियाणा के लिए रवाना हुई। टीम ने सूझबूझ के साथा आरोपी को पापोसा गांव में धर दबोचा। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed