फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लक्कडमंडी के पास सड़क से नीचे लुढ़की पर्यटकों की कार, तीन घायल

लक्कडमंडी के पास सड़क से नीचे लुढ़की पर्यटकों की कार, तीन घायल

Tue, 11 Dec 2018 09:35 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
लक्कडमंडी के पास सड़क से नीचे लुढ़की पर्यटकों की कार, तीन घायल
लक्कड़ मंडी के पास लुढ़की
विज्ञापन

पर्यटकों की कार, तीन घायल
डलहौजी से खज्जियार जाते समय बर्फ में टायर फिसलने से हुआ हादसा
तीनों घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी/खज्जियार/चंबा। डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर लक्कड़ मंडी पर पर्यटकों की एक गाड़ी बर्फ में फिसलकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्कड़ मंडी के पास सोमवार रात को पर्यटकों की एक गाड़ी जो कि डलहौजी से खज्जियार की तरफ जा रही थी। लक्कड़ मंडी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे लुढ़क कई। कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। जिन्हें हादसे में काफी चोटें लगी हैं। गनीमत यह रहा कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed