फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खडड में मिला महिला का शव, मायका पक्ष ने बताई हत्या

खडड में मिला महिला का शव, मायका पक्ष ने बताई हत्या

Thu, 08 Nov 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खडड में मिला महिला का शव, मायका पक्ष ने बताई हत्या
खड्ड में मिला महिला का शव, मायका पक्ष ने जताई हत्या की आंशका
विज्ञापन

चड़ी की रहने वाली थी महिला, प्रारंभिक जांच में गिरने बताया जा रहा कारण
पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, इसके बाद होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बैली खड्ड में बुधवार को एक महिला का शव खड्ड से मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह गिरने से बताई जा रही है। वहीं मायका पक्ष ने इस मामले को साजिश करार देते हुए हत्या की आशंका जताई है। आनन फानन में पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस आगामी कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

महिला की पहचान रीनू देवी पत्नी सुरेश निवासी चड़ी के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने मौके पर जाकर चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें उन्होंने बताया है कि महिला पहाड़ी से घास काटते समय नीचे गिर गई। इसके चलते उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही पुलिस ने मायका पक्ष वालों के भी बयान दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में महिला की मौत के सही कारणों को खुलासा होगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed