{"_id":"595e6fc44f1c1b955e8b4626","slug":"61499361220-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्हेल में बाइक-बोलेरो में टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कल्हेल में बाइक-बोलेरो में टक्कर, दो घायल
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)।
चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल के पास बोलेरो गाड़ी और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। इनकी पहचान तिलक पुत्र नानको निवासी घनोटी और जसवंत पुत्र नरेणो निवासी गांव कियाठा के रूप में हुई है। बाइक चालक तिलक के सिर पर चोटें आई हैं। दोनों चंबा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान कल्हेल के पास सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े। उन्हें लोगों ने एंबुलेंस की मदद से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों के बयान दर्ज किए। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कल्हेल के पास बाइक और बोलेरो में टक्कर होने से दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।