{"_id":"572a27604f1c1bd6795cd4be","slug":"54-thousand-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिल के पकड़ा 1.40 लाख का सामान, 54 हजार रुपये लगाया जुर्माना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना बिल के पकड़ा 1.40 लाख का सामान, 54 हजार रुपये लगाया जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Wed, 04 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग ने चंबा शहर में बिना बिल के प्लाई बोर्ड लेकर आ रही एक गाड़ी को पकड़ा है। यह गाड़ी शहर में सप्लाई पहुंचाने आई थी। गाड़ी चालक के पास किसी भी तरह का बिल न होने की भनक आबकारी एवं कराधान विभाग को लग गई।
विज्ञापन
विभागीय टीम ने मौके पर दबिश देकर गाड़ी को जब्त कर लिया। गाड़ी में 1.40 लाख रुपये मूल्य के प्लाई बोर्ड लदे थे। जिसके एवज में गाड़ी चालक को 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। चालक ने मौके पर ही जुर्माने की रकम अदा कर दी है। आबकारी एवं कराधान सहायक आयुक्त नविंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी के चंबा पहुंचने की भनक लगते ही पूरी टीम को अलर्ट कर दिया गया था। टीम में ईटीओ शैलजा शर्मा व ईटीआई सम्मी कुमार सहित स्टाफ के अन्य लोग शामिल थे। जब चालक से सामान का बिल मांगा गया तो वह उसे प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके बाद सामान की कुल कीमत का आकलन किया गया और जुर्माना लगाया। उन्होंने कहा कि आबकारी एवं कराधान विभाग पूरे जिला में निगरानी रख रहा है। इस तरह के मामले सहन नहीं किए जाएंगे। गाड़ियों व सामान के निरीक्षण का अभियान भविष्य में भी इसी तरह से जारी रहेगा।
विज्ञापन