{"_id":"5ccf0f62bdec22070d458cf1","slug":"51557073762-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(डलहौजी) बनीखेत। पठानकोट-चंबा मार्ग पर गोली पुल के पास पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में भर्ती करवाया गया है। वहीं बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक गाड़ी को मौके से लेकर फरार हो गया।
गनीमत रही कि हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अन्यथा जानी नुकसान भी हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही डलहौजी थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर ईकठ्ठा चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपिल देव पुत्र काका निवासी गांव लुनाह डाकघर बगधार तहसील डलहौजी अपने दोस्त तरुण के साथ अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाथरी की ओर जा रहे थे। जब वे गोली पुल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक और सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों को काफी चोट भी लगी। पिकअप चालक ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की बजाए मौके से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 व मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही पिकअप चालक पुलिस की गिरफ्त में होगा।