फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जंगल में आग वन संपदा राख

जंगल में आग वन संपदा राख

Sat, 10 Feb 2018 10:42 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
जंगल में आग वन संपदा राख
अाग - फोटो : AmarUjala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। उदयपुर गांव के साथ लगते जंगल में शुक्रवार रात लगने वाली आग से वन संपदा स्वाह हो गई है। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी अनुसार उदयपुर गांव के रहने वाले व्यक्ति ने शुक्रवार शाम करीब आठ बजे अग्निशमन विभाग को गांव के साथ लगते जंगल में आग से घर के चपेट में आने के खतरे की बात बताई। सूचना मिलने के बाद लिडिंग फायरमेन विजय कुमार की अगुवाई में अग्निशमन विभाग से किशोरी लाल, गृह रक्षक प्रदीप मौके पर रवाना हुए। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची उस समय तक बडे़ पैमाने पर जंगल में वन संपदा को नुकसान पहुंच चुका था। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने के प्रयास आरंभ कर दिए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया। फायर अधिकारी कुबज सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे उदयपुर गांव के साथ लगते जंगल में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगर उस समय तक 20 हजार रुपये की वन संपदा जल चुकी थी। जबकि, विभाग ने एक लाख की वन संपदा को जलने से बचा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed