फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दारू नाला के पास 1 किलो 600 ग्राम चरस के साथ तस्कर काबू

दारू नाला के पास 1 किलो 600 ग्राम चरस के साथ तस्कर काबू

Mon, 20 Nov 2017 10:32 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
दारू नाला के पास 1 किलो 600 ग्राम चरस के साथ तस्कर काबू
arrested - फोटो : demo pic

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। किहार पुलिस ने सुरगानी के पास दारू नाले में 1 किलो 600 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसएचओ किहार एसके परमार की अगुवाई में पुलिस की टीम ने रविवार रात को सुरगानी मार्ग पर दारू नाला के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान चुनी लाल पुत्र रोमी निवासी वीपीओ आयल (तीसा) हाथ में बैग लेकर सामने से आ रहा था। जो नाके पर खड़ी पुलिस को देख वहां से भागने की कोशिश करने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी की। इस दौरान बैग में 1 किलो 600 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस को जब्त करने के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को चंबा न्यायालय में पेश किया। यहां पर अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस तीन दिनों के रिमांड के दौरान आरोपी से चरस तस्करी को लेकर छानबीन करेगी। इसमें आरोपी से चरस को लेकर अहम तथ्य जुटाने की कोशिश की जाएगी। डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि दारू नाला में पुलिस ने 1 किलो 600 ग्राम चरस के साथ तस्कर को पकड़ा है। सलूणी और तीसा में चरस तस्करी को रोकने के लिए पुलिस विशेष रूप से कार्य कर रही है। रोजाना नाके लगाकर चरस तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed