{"_id":"592078344f1c1b864bf25adc","slug":"435-bag-govt-cement-recovered-in-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से सरकारी सीमेंट के 435 बैग बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से सरकारी सीमेंट के 435 बैग बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 20 May 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किलाड़ बस स्टैंड के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक दुकान से 435 बैग सरकारी सीमेंट और बीयर की 49 पेटियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किलाड़ बस स्टैंड के पास एक दुकानदार प्रकाश चंद पुत्र परस राम निवासी गांव प्रधवाल तहसील पांगी जिला चंबा ने अपने दुकान में अवैध रूप से बीयर की 49 पेटियां छुपा कर रखी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर करीब साढ़े ग्यारह बजे मौके पर जाकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस को चेकिंग के दौरान जहां 49 पेटियां बीयर की बरामद हुई वहीं छानबीन के दौरान सरकारी सीमेंट के 435 बैग भी बरामद करने में पुलिस कामयाब रही। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।