फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तुन्नूहट्टी बैरियर में युवक से पकड़ी 404 ग्राम चरस

तुन्नूहट्टी बैरियर में युवक से पकड़ी 404 ग्राम चरस

Sun, 04 Nov 2018 10:50 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
तुन्नूहट्टी बैरियर में युवक से पकड़ी 404 ग्राम चरस

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। तुन्नूहट्टी बैरियर में पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी अनुसार मामला रविवार सुबह करीब 8:20 का है जब पुलिस टीम ट्रैफिक चेकिंग के लिए तुन्नूहट्टी बैरियर के पास नाका लगाया था।


इस दौरान तिलकराज निवासी मेरू डाकघर डियूर नैनीखड्ड की तरफ से तुन्नूहट्टी की तरफ पैदल आ रहा था। नाके पर तैनात पुलिस को देेखकर तिलकराज घबरा गया। पुलिस टीम ने युवक के बदलते हाव-भाव को देखकर उसकी तलाशी ली। इस दौरान युवक के बैग से 404 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेएमआईसी डलहौजी के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि तुन्नुहट्टी बैरियर पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस टीम ने तिलकराज निवासी मेरू से 404 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed