फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल

Thu, 25 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर चनेड़ के पास कार दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान मोहिंद्र सिंह पुत्र गुरो राम निवासी गांव भटोड़ी डाकघर चनेड़, सीमा देवी पत्नी मोहिंद्र सिंह, सुन्नी पुत्र मोहिंद्र सिंह और यशिकी पुत्री सुन्नी के रूप में हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अप्लाइड फॉर नंबर की एक कार वीरवार को चंबा से पठानकोट की तरफ जा रही थी। चनेड़ के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। गाड़ी को खाई में गिरता देखकर लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि चंबा-पठानकोट मार्ग पर कार दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed