{"_id":"5b88280142c79246424d731c","slug":"41535649793-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि कर्मी के ऊपर गिरा ट्रैक्टर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोनिवि कर्मी के ऊपर गिरा ट्रैक्टर, मौत
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। लूणा-सामरा सड़क पर रूणकोठी के पास ट्रैक्टर दुर्घटना में लोनिवि कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी सड़क पर काम कर रहा था। इसी दौरान दूसरी सड़क से ट्रैक्टर उसके ऊपर आ गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान चमन लाल पुत्र वालिया राम निवासी रूणकोठी के रूप में हुई है। हादसे में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर के समय रणजीत सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी गांव गढ़ डाकघर चूण तहसील खैरी ट्रैक्टर लेकर लूणा-सामरा सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान रूणकोठी के पास अचानक ट्रैक्टर पर अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। इसी दौरान ट्रैक्टर नीचे वाली सड़क पर काम कर रहे लोनिवि के कर्मचारी चमन पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही भरमौर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल को भरमौर अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही घटना के कारणों को जायजा लिया। पुलिस की छानबीन में हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ। इसके चलते पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मार्ग पर ट्रैक्टर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन