फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, महिला की मौत

पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, महिला की मौत

Thu, 14 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, महिला की मौत
accident shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-खज्जियार मार्ग पर भटालवां के पास एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई है। गाड़ी में पंजाब के पर्यटक सवार थे जो खज्ज्यिार से चंबा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान आशा रानी (42) पत्नी राजविंद्र निवासी मैहतपुर (जालंधर) के रूप में हुई। हादसे में महिला का पति और दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इसमें राजविंद्र पुत्र देसराज निवासी मैहतपुर (जालंधर), पारस (15) पुत्र राजवेंद्र और वंश (9) राजवेंद्र के रूप में हुई। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। हादसा वीरवार शाम को हुआ। जब पूरा परिवार गाड़ी में सवार होकर खज्जियार से चंबा लौट रहा था। मगर चंबा से कुछ किमी पीछे मंगला के पास उनकी गाड़ी की ब्रेक फेल हो गई। हालांकि गाड़ी चलाक राजवेंद्र ने गाड़ी को नियंत्रित करने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। मगर पहाड़ी से टकराने के बाद भी गाड़ी नहीं रुकी और गहरी खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन


इस हादसे में गाड़ी में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। गाड़ी के खाई में गिरने से हुई जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने खाई में उतरकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके साथ ही घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्रशासन की ओर से एसडीएम चंबा दीप्ती मंढोत्रा घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने घटना का जायजा लिया। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने घायलों को उपचार देने के लिए से तैयारियां कर रखी थीं। घायलों के अस्पताल में पहुंचते ही उनका उपचार शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि भटालवां के पास कार हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस घटना के कारणों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed