फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चोरी मामले में 14 वर्षों से फरार भगौड़ा धरा

चोरी मामले में 14 वर्षों से फरार भगौड़ा धरा

Fri, 15 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
चोरी मामले में 14 वर्षों से फरार भगौड़ा धरा
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पुुलिस के पीओ सेल ने लंबे समय से फरार चोरी के उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2003 में विजय कुमार गांव बगराड़ू डाकघर हियाड़ ने पांगी निवासी राजकुमार के घर से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ दस हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया था। इस दौरान उसके खिलाफ पांगी थाना में केस दर्ज किया गया था। मगर विजय पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले ही भूमिगत हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश को लेकर जिले का चप्पा-चप्पा छान मारा। मगर उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। वर्ष 2012 में कोर्ट ने आरोपी को उद्घोषित घोषित कर दिया। इसके बाद पीओ सेल को उद्घोषित अपराधी की तलाश करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। पीओ सेल की टीम में शामिल हेड कांस्टेबल हमीद मोहम्मद, कांस्टेबल रविंद्र, नितेंद्र और महिला कांस्टेबल रीना रॉय ने उद्घोषित अपराधी की तलाश शुरू की। पीओ सेल की टीम ने उद्घोषित अपराधी के गांव से लेकर रिश्तेदारों के यहां तलाश किया। मगर वह जिला से बाहर रह था। पुलिस को सूचना मिली कि वीरवार को वह तीसा के नकरोड़ में आया है। इसकी सूचना मिलते ही पीओ सेल की टीम ने उसे नकरोड़ में धर दबोचा। उसे शुक्रवार को चंबा कोर्ट में पेेश किया गया। यहां पर न्यायालय ने उद्घोषित अपराधी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी के मामले को लेकर पूछताछ होगी। साथ ही चोरी किए हुए आभूषणों और नकदी को बरामद करने की कोशिश भी की जाएगी।


इनसेट
पीओ सेल ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी : एसपी
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पीओ सेल की टीम ने नकरोड़ में उद्घोषित अपराधी को पकड़न में सफलता पाई है। कोर्ट ने अपराधी को पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान चोरी मामले से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed