फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-जोत मार्ग पर मणिमहेश यात्रियों की गाड़ियां टकराई, तीन घायल

चंबा-जोत मार्ग पर मणिमहेश यात्रियों की गाड़ियां टकराई, तीन घायल

Wed, 05 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
चंबा-जोत मार्ग पर मणिमहेश यात्रियों की गाड़ियां टकराई, तीन घायल
accident shimla - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। चंबा-जोत मार्ग पर मंगला के पास मणिमहेश यात्रियों के दो वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान नरेश कुमार पुत्र नंद, अनिल पुत्र विजय कुमार और विजय पुत्र ध्यान चंद सभी निवासी गांव वनखंडी तहसील देहरा के रूप में हुई है। वह मणिमहेश यात्रा से वापिस घर लौट रहे थे। सभी लोग गाड़ी नंबर एचपी 36-5448 पर सवार होकर चंबा से देहरा की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर बोलेरो गाड़ी नंबर चंबा की ओर से जा रही थी।

मंगला के पास बोलेरो ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार का अगला शीशा और बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बोलेरो की टक्कर से कार सड़क से काफी दूर जा गिरी। गनीमत रही पैरापिट की वजह से कार खाई में नहीं गिरी। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। वहीं हादसे में ऑल्टो कार में सवार चार लोगों में तीन लोगों को काफी चोटें आई हैं। जबकि बोलेरो गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन


लोगों ने घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहन के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को भर्ती कर लिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में जाकर घायलों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मंगला के पास मणिमहेश यात्रियों की दो गाड़ियां आपस में टकराई गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed