{"_id":"5b229da94f1c1bda6e8b7f51","slug":"21528995241-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान से टकराई कार, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चट्टान से टकराई कार, महिला घायल
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-चंबा मार्ग पर चनेड़ के पास कार दुर्घटना में एक में महिला घायल हो गई। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घायल की पहचान राजिंद्रा पत्नी सुभाष चंद शास्त्री निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।
वह हरदासपुरा में किराये में मकान में पति के साथ रहती है। वीरवार को वह पति के साथ गाड़ी में चंबा की तरफ आ रही थी। चनेड़ के पास अचानक उनकी गाड़ी सड़क किनारे चट्टान से जा टकरा गई। इसमें उसके पति को जरा भी चोट नहीं लगी, जबकि महिला के सिर और बाजू में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
