{"_id":"5cb7544fbdec22140c42d4e8","slug":"201555518543-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ी 45 पेटी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ी 45 पेटी अवैध शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पुलिस ने रात के अंधेरे में ठिकाने लगाई जा रही अवैध शराब की खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शराब की खेप पकड़े जाने से कयास लगाई जा रही है कि इसका इस्तेमाल चुनाव के दौरान तो नहीं किया जाना था। हालांकि अभी तक इसके साक्ष्य नहीं मिले है। पुलिस ने पिकअप के चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। चालक को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।
जानकारी के अनुसार चुवाड़ी पुलिस थाना की टीम ने टुुंडी के पास सोमवार देर रात को नाका लगाया था। इस दौरान वहां से आने-जाने वाले हर वाहन की पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एचपी 57-3605 नंबर की पिकअप गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 45 पेटी शराब की बरामद की गई। चालक को शराब के कागजात और बिल दिखाने को कहा गया। लेकिन चालक शराब की सप्लाई को लेकर कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में रखी शराब को जब्त कर लिया है। चालक को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस विभाग अवैध शराब समेत अन्य गैर कानूनी कार्यों पर पैनी निगाहें रखे हुए हैं। आचार संहिता लगने के बाद पुलिस भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप पकड़ चुकी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि टुंडी के पास पुलिस ने अवैध शराब की 45 पेटी पकड़ी है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।