फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कौशल विकास कोर्स करवाने वाले संस्थानों में लगेंगी बायोमीट्रिक मशीनें

कौशल विकास कोर्स करवाने वाले संस्थानों में लगेंगी बायोमीट्रिक मशीनें

Tue, 11 Dec 2018 09:31 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
कौशल विकास कोर्स करवाने वाले  संस्थानों में लगेंगी बायोमीट्रिक मशीनें
कौशल विकास के कोर्स करवाने वाले
विज्ञापन

संस्थानों में लगेंगी बायोमीट्रिक मशीनें
बायोमीट्रिक से प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थित का मिलेगा ब्योरा
जिला भर में संचालित तमाम इस तरह के संस्थानों का उपलब्ध होगा डाटाबेस
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला में कौशल विकास के तहत विभिन्न कोर्स करवाने वाले संस्थानों में बायोमीट्रिक मशीनें स्थापित होंगी। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने सोमवार को जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि बायोमीट्रिक मशीनों की उपलब्धता से यह सुनिश्चित होगा कि कितने प्रशिक्षणार्थी संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके अलावा उनकी उपस्थिति या अनुपस्थिति को लेकर भी ब्योरा लिया जा सकेगा। बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि सभी कोर्स तय अवधि के शेड्यूल के मुताबिक ही संचालित होने चाहिए। कोर्स की शुरुआत के समय जितने प्रशिक्षणार्थी होंगे, उन्हीं के अनुरूप पूरा कोर्स संपन्न होगा। यानी कोर्स के दौरान किसी प्रशिक्षणार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि प्रशिक्षणार्थी कोर्स के लिए निश्चित की गई पूरी अवधि के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर कौशल विकास में निपुणता हासिल कर सकें। इन संस्थानों को कोर्स की विषय वस्तु, कोर्स की अवधि, प्रशिक्षणार्थियों की संख्या और परीक्षाओं के आयोजन को लेकर पूरी जानकारी जिला स्तरीय कौशल विकास समिति के सदस्य सचिव एवं जिला रोजगार अधिकारी के कार्यालय को मुहैया करनी होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जब जिले में संचालित तमाम इस तरह के संस्थानों का डाटाबेस उपलब्ध रहेगा तो न केवल इन तमाम संस्थानों की बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग की जा सकेगी, बल्कि यह ब्योरा भी जानकारी में रहेगा कि जिले में कुल कितने प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं और संस्थान कौन-कौन से कोर्स संचालित कर रहे हैं। उपायुक्त ने जिला रोजगार अधिकारी को कहा कि अब तक जिले में जो प्रशिक्षणार्थी कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, उनका भी अलग से डाटाबेस तैयार किया जाए। उपायुक्त ने इस बात पर भी जोर दिया कि संस्थान को प्रशिक्षण की अवधि पूरी करने के बाद प्रशिक्षणार्थियों की प्लेसमेंट को लेकर भी प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, ताकि वे स्वरोजगार का एक स्थायी जरिया भी प्राप्त कर सकें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हेमराज बैरवा, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण संजीव ठाकुर, प्रबंधक उद्योग विभाग विनीत कुमार के अलावा समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed