{"_id":"5b58ab3a4f1c1b572f8b6788","slug":"201532537658-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटी में 922 ग्राम चरस के साथ पकड़ा व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटी में 922 ग्राम चरस के साथ पकड़ा व्यक्ति
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
charas shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुंडला (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को 922 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने बुधवार को कोटी के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दीपराज पुत्र जगत राम निवासी गांव मझोगा डाकघर बैरागढ़ हाथ में बैग लिए सामने से आ रहा था।
वह नाके पर खड़ी पुलिस के देख वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और बैग की तलाशी ली। इस दौरान उसके बैग में पुलिस को 922 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर चंबा थाना पहुंचाया। पुलिस जल्द ही उसे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कोटी में चरस की सप्लाई लेकर जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। चरस के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन