फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तुन्नूहट्टी बैरियर में 50 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

तुन्नूहट्टी बैरियर में 50 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 16 Dec 2018 09:15 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
तुन्नूहट्टी बैरियर में 50 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
CHARAS - फोटो : charas

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। तुन्नूहट्टी बैरियर पर पुलिस ने एक राहगीर को 50 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चरस को जब्त करने के साथ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को पुलिस टीम ने तुन्नूहट्टी चेक पोस्ट पर नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हाथ में एक बैग लिए राम लाल निवासी गांव पलोग डाकघर गनेड़ सामने से आ रहा था। जो पुलिस को देख वहां से भागने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर जब पुलिस ने उसे पकड़ा और बैग की तलाशी ली, तो इससे पचास ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर चरस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश भी कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चरस के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed