फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बीस दिनों से लापता व्यक्ति का डैम में मिला शव

बीस दिनों से लापता व्यक्ति का डैम में मिला शव

Sun, 14 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बीस दिनों से लापता व्यक्ति का डैम में मिला शव
चंबा। बीस दिन से लापता मजदूर का शव कांदु के पास डैम में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को डैम से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में हादसा बताया जा रहा है। शायद पांव फिसलने से वह डैम में गिर गया हो।
विज्ञापन

मृतक की पहचान काकू राम (32) पुत्र होशियारा राम निवासी गांव बेलग पंचायत गुड्डी के रूप में हुई है। जोकि बीस दिन पहले घर से मजदूरी करने के लिए कांदु गया था, लेकिन लौटकर घर नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जहां पर वह काम करता था। वहां जाकर भी पुलिस ने छानबीन की। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि कांदु के पास डैम में शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को निकालकर उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान निर्मल पांडे ने बताया कि काकू राम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। जोकि बीस दिनों से गायब था। उसका शव मिलने से पंचायत में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि डैम में व्यक्ति का शव मिला है। शव बीस दिनों से लापता चल रहे व्यक्ति का है। जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed