{"_id":"5b1959c54f1c1bb26e8b6c5e","slug":"171528388037-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चराने गई महिला की नाले में गिरने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु चराने गई महिला की नाले में गिरने से मौत
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
deadbody
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। पशु चराने गई महिला के नाले में गिरने से मौत हो गई है। महिला की पहचान चीनो पत्नी दवानु निवासी गांव चड़ी डाकघर मैहला के रूप में हुई है। जो बुधवार को चड़ी नाले के पास मवेशियों को चरा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया।
इससे वह नाले की गहराई में गिर गई, उसकी चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला को खाई से निकाला। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचना दी। इसके बाद परिजन एंबुलेंस के जरिये घायल महिला को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ला रहे थे।
विज्ञापन
मगर बीच रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के सिर पर गहरी चोट लगी थी। इसकी वजह से उसका खून का अधिक बहाव होने के कारण उसकी जान चली गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
यहां पर पुलिस ने महिला के बेटे और पंचायत प्रधान का बयान दर्ज किया। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का भी जायजा लिया। पुलिस ने मामले को आईपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि खाई में गिरने से महिला की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।