फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पैर फिसलने से खाई में गिरा व्यक्ति, मौत

पैर फिसलने से खाई में गिरा व्यक्ति, मौत

Fri, 10 Nov 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
पैर फिसलने से खाई में गिरा व्यक्ति, मौत

मर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा(चंबा)।
मतदान के बाद घर लौट रहा व्यक्ति पांव फिसलने से खाई में जा गिरा। इसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्ण सिंह (45) पुत्र जय दयाल निवासी खखड़ी पंचायत तीसा-1 के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार स्वर्ण सिंह वीरवार दोपहर को कॉलोनी मोड़ मतदान केंद्र पर वोट डालने गया था। वहां पर उसने मतदान किया। इसके बाद वह घर की ओर चल पड़ा। डिग्री कॉलेज तीसा के पास स्वर्ण सिंह का पांव फिसल गया और वह खाई में जा गिरा। देर शाम तक स्वर्ण सिंह घर न पहुंचने के चलते परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश में जुट गए। देर शाम करीब आठ बजे स्वर्ण सिंह का शव आवाजाही कर रहे लोगों ने डिग्री कॉलेज के समीप स्थित खाई में देखा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके अलावा पुलिस को भी सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वर्ण सिंह के शव को कब्जे में लिया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया। इस बारे में पुलिस थाना प्रभारी तीसा रोहित डोगरा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed