फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शहर में बीएसएल की तार चोरी, दो हजार लैंडलाइन फोन ठप

शहर में बीएसएल की तार चोरी, दो हजार लैंडलाइन फोन ठप

Thu, 07 Mar 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
शहर में बीएसएल की तार चोरी, दो हजार लैंडलाइन फोन ठप
चंबा। शहर के विभिन्न जगहों पर चोरों ने बीएसएनएल की 370 मीटर केबल की तार पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने इस वारदात को दो से तीन दिन पहले अंजाम दिया है। तार चोरी होने के बाद शहर में सैकड़ों फोन ठप हो गए हैं। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल प्रबंधन ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी की इन वारदातों से निगम प्रबंधन को करीब 30 हजार के करीब चपत लगी है। इसके साथ ही शहर में करीब दो हजार लैंडलाइन फोन और ब्रॉडबैंड कनेक्शन ठप पड़े हैं। गौरतलब हो कि शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। चोरों के निशाने पर अब निगम की केबल वायर हैं।
विज्ञापन


निगम के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चोरों ने सबसे पहले धड़ोग मोहल्ले में दस-दस मीटर केबल की वायर चुराई। इसके बाद चोरों ने जनसाली-आईटीआई मार्ग पर 80 मीटर केबल वायर, टीवी कलोनी में 150 केबल तार, सुराड़ा मोहल्ले में 70 मीटर केबल तार और कॉलेज मार्ग के पास 40 मीटर केबल वायर चुराई है। जगह-जगह होने वाली ये चोरियां दो से तीन दिनों के अंतराल में हुई है। केबल तार चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगम प्रबंधन ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है। शहर के विभिन्न जगहों पर केबल की तार चोरी होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। वहीं निगम कर्मचारियों की भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


निगम के जेटीओ रोशन लाल ठाकुर ने बताया कि शहर के विभिन्न मोहल्लों में चोरों ने 370 मीटर केबल की तार को चुराया है। बहरहाल, चोरी की वारदातों के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। एसएचओ चंबा प्रशांत ठाकुर ने बताया कि केबल तार चोरी संबंधी शिकायतें पुलिस के पास पहुंची है। शिकायतें मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed