{"_id":"5ab3bb114f1c1bbf758b6d91","slug":"161521728273-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में दोस्त ने पेंट में घोंपा छुरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में दोस्त ने पेंट में घोंपा छुरा
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चांजू (चंबा)। थल्ली पंचायत के मेंडकुआ गांव में दो दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। इसी झगड़े में एक दोस्त ने दूसरे के पेट में छुरा घोंप दिया। इस हमले में युवक लहूलुहान हो गया। इसके बाद युवक को फौरन तीसा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
घायल की पहचान चुहडू राम पुत्र देवी सिंह निवासी शरेला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात के समय अचानक चुहडू राम और खेमराज में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और बात मारपीट तक जा पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों के बीच खूब लात घूंसे चले। आरोप है कि इसी दौरान खेमराज ने चुहडू राम के पेट में छुरा घोंप दिया। इससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसे देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही एंबुलेंस को भी युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए संपर्क साधा।
विज्ञापन
इसके बाद उसे उपचार के लिए तीसा अस्पताल ले जाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी खेमराज निवासी मेंडकुआ के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि थल्ली पंचायत में छुरे के वार से एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।