फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मैहला में वन विभाग की दबिश, नौ देवदार के स्लीपर पकड़े

मैहला में वन विभाग की दबिश, नौ देवदार के स्लीपर पकड़े

Sat, 27 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मैहला में वन विभाग की दबिश, नौ देवदार के स्लीपर पकड़े
tree felling - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। मैहला क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने देवदार के नौ स्लीपर पकड़े हैं। वन विभाग ने इस मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल विभागीय टीम अज्ञात लोगों को पकड़ने में जुटी है। यह कामयाबी वन विभाग को गुप्त सूचना के आधार पर मिली है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात वन विभाग को सूचना मिली कि मैहला के साथ लगते जांघी में अवैध रूप से देवदार के स्लीपरों की तस्करी हो रही है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने स्थानीय वन रक्षक को अवगत करवाया। साथ ही टीम गठित की। सूचना के आधार पर बताई गई जगह पर जब वन विभाग की टीम ने दबिश दी तो अज्ञात लोग स्लीपर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। विभाग ने स्लीपरों को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू की। क्षेत्र में देवदार के स्लीपर पकड़े जाने के बाद हड़कंप मच गया है। बीते दिनों डलहौजी में भी पेड़ काटकर कोयला तैयार करने का मामला सामने आ चुका है। इसमें अभी तक दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वन मंडल अधिकारी चंबा संजीव शर्मा ने बताया कि नौ देवदार के स्लीपर पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई कर अज्ञात लोगों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed