{"_id":"5d1100628ebc3e56812ab55d","slug":"156139528015-chamba-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने वन कर्मियों के साथ मिलकर बुझाई जंगल की आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिलाओं ने वन कर्मियों के साथ मिलकर बुझाई जंगल की आग
विज्ञापन
चंबा। भालका वन बीट के जंगल में देर रात किसी कारणवश आग लग गई। वन विभाग को जब मामले की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। मगर उस समय आग जंगल में भड़क चुकी थी। यही नहीं आग डुगली और नलेड़ गांव की तरफ बढ़ने ली। इस दौरान वन कर्मचारी रात भर यहां डटे रहे। स्थानीय गांवों की महिलाओं ने उन्हें देखकर वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का फैसला लिया और घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आब पर काबू पाया।
वन रक्षक धर्म चंद ठाकुर ने बताया कि रविवार को भालका बीट के जंगल के दस हेक्टेयर भूमि में आग भड़की हुई थी। आग में झाड़ियों और चीड़ की पत्तियां राख हुई। जबकि आग को रिहायशी बस्ती में जाने से पहले की बुझा दिया गया। इस कार्य में स्थानीय महिलाओं लांबो देवी, बिमला, नीशू, शशि, आरती, पिंकी, खिंकरी, फार्मू, जुगनी और कमलो के साथ फायर वॉचर जर्म सिंह ने सहयोग दिया।
उन्होंने कहा कि जंगल में आग लगाने वाले का पता नहीं चल पाया। विभाग की ओर से पुलिस थाना में जल्द ही अज्ञात लोगों के खिलाफ जंगल में आग लगाने की शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। जिससे जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।