फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   धनेई गांव में एक बीस वर्षिय युवति ने लगाया फंदा, मौत

धनेई गांव में एक बीस वर्षिय युवति ने लगाया फंदा, मौत

Sun, 23 Jun 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
धनेई गांव में एक बीस वर्षिय युवति ने लगाया फंदा, मौत
युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र की घटना, सीलिंग फेन की कुंडी से लगाया फंदा
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा से सटे एक गांव में बीस वर्षीय युवती ने ीलिंग फेन की कुंडी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने अपनी मौत को लेकर किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। इस कारण अभी तक मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं युवती के परिजनों का इस घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार मनीषा पुत्री महिंद्र कुमार निवासी गांव धनेई डाकघर सरु शनिवार को घर में परिवार के साथ थी। रात के समय वह कमरे में चली गई। करीब आठ बजे जब परिजन उसे खाना खाने के लिए बुलाने लगे, तो उसके कमरे से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिजन कमरे में दाखिल हुए। जहां का मंजर देख उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। जिस बेटी के साथ वे कुछ समय पहले बातें कर रहे थे। वह फंदे पर झूल रही थी।
विज्ञापन


इससे पहले कि परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाते, उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात को घर में पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसके साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामले को आईपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed