फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   छन्नी माता मंदिर जा रहे बैंड मास्टर की ढांक से गिरने से मौत

छन्नी माता मंदिर जा रहे बैंड मास्टर की ढांक से गिरने से मौत

Mon, 17 Jun 2019 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
छन्नी माता मंदिर जा रहे बैंड मास्टर की ढांक से गिरने से मौत
चंबा। बगढ़ार से छन्नी माता मंदिर जा रहे व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई है। यह हादसा सोमवार को पेश आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन


यहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक की पहचान देसराज पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव त्रिगलूणी डाकघर किहार तहसील सलूणी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से बैंड मास्टर था, जो बगढ़ार गांव से बैंड पार्टी के साथ जा रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देसराज बगढ़ार गांव से जातर के साथ छन्नी माता मंदिर जा रहा था। इसी दौरान मार्ग पर उसका पांव फिसल गया और ढांक से नीचे जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। देसराज अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी और माता को छोड़ गया है। घटना से क्षेत्र में मातम छा गया है। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम की औपचारिकताओं को पूरा करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed