{"_id":"5b1579eb4f1c1bae6e8b645b","slug":"151528134123-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बाईक सवार से पकड़ी दस लीटर देसी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बाईक सवार से पकड़ी दस लीटर देसी शराब
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार से पकड़ी दस लीटर देसी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा पुलिस ने रविवार रात को बाइक सवार से दस लीटर देसी शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने रात को ओबड़ी के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की तलाशी की जा रही थी। इस दौरान केवल सिंह निवासी कुंडा बाइक में सवार होकर सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था। उसकी पीठ पर एक बैग भी लटका था। नाके पर खड़ी पुलिस ने उसे रोका, जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें दस लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। इसके साथ ही बाइक सवार के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवार से देसी शराब पकड़ी है।