फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नैनो से जड़ी-बूटी और गुच्छी बरामद

नैनो से जड़ी-बूटी और गुच्छी बरामद

Wed, 23 May 2018 09:28 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
नैनो से जड़ी-बूटी और गुच्छी बरामद
crime shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। लुगाणी पुली के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक नैनो गाड़ी से 4.948 किलोग्राम पतीस (जड़ी-बूटी) और 1.474 किलो ग्राम गुच्छी बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 32, 33, 41,42 और भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलिस टीम लुगाणी पुली के समीप नाकाबंदी पर थी। इस दौरान पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिथुन कुमार पुत्र अवतार सिंह निवासी मोहल्ला हरदासपुरा तहसील और जिला चंबा गाड़ी लेकर आया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी शुरू की। इस दौरान उसकी गाड़ी से जड़ी-बूटी और गुच्छी की खेप बरामद हुई। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed