{"_id":"5ae0b5824f1c1b3b0b8b6796","slug":"141524675970-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धपुरा में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिद्धपुरा में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरोल (चंबा)। सिद्धपुरा में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (22) पुत्र जगदीश चंद निवासी सिद्धपुरा के रूप में हुई है। अभी तक खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाता। मंगलवार देर रात जब मुकेश कुमार की मां खाना खाने के लिए उसे कमरे से बुलाने गई तो वह कमरे का दृश्य देख सन रह गई। मुकेश पंखे से फंदा लगाकर लटक रहा था।
मां की चीख सुनकर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मुकेश को फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर आए। मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सक ने उसका चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतक परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक दिमागी बीमारी से ग्रसित था।
विज्ञापन
उसका पठानकोट अस्पताल में उपचार चल रहा था। चंबा में वह अपने भाई के साथ चाय की दुकान चलाता था। मंगलवार शाम को जब वह दुकान से वापस घर पहुुंचा, तो उसने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसका पता तब चला जब उसकी मां उसे खाना खाने के लिए कमरे में बुलाने गई। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस खुदकुशी करने के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की छानबीन : डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सिद्धपुरा में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल अभी तक उसके खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।