फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   हिमाचल पंजाब में 21 चोरियों का आरोपी धरा

हिमाचल पंजाब में 21 चोरियों का आरोपी धरा

Sun, 16 Dec 2018 09:15 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पंजाब में 21 चोरियों का आरोपी धरा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। प्रदेश समेत पंजाब में 21 चोरी के मामलों के फरार चल रहे आरोपी को जिला पुलिस ने कठुआ के कालीबारी से पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नूर मोहम्मद से तीन लकड़ी काटने के कटर समेत दो कैंची (कृषि उपकरण) भी बरामद की हैं। पुलिस थाना तीसा की रिपोर्ट के मुताबिक नूर मोहम्मद पर चोरी समेत अन्य प्रकार के कई मामले प्रदेश समेत पठानकोट, गुरदासपुरा और पंजाब में दर्ज हैं। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है।
जानकारी अनुसार शहर के साथ लगते बालू में जनवरी माह में एक दुकान से छह लकड़ी काटने के कटर समेत दो कैंची (कृषि उपकरण) चोरी होने तहरीर दी गई थी। इसकी अनुमानित राशि अमूमन एक लाख बताई जा रही थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान, सितंबर 2018 में दो आरोपी क्यूम खान और सहबादीन को गिरफ्तार कर लिया गया था और 3 लकड़ी कटर बरामद किए गए थे। मगर एक और आरोपी नूर मोहम्मद निवासी खंडियारू जिले से फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर नूर मोहम्मद को खोजने के लगातार प्रयासों के बाद आरोपी की उपस्थिति कठुआ, जम्मू-कश्मीर में पाई गई। 12 दिसंबर 2018 को सदर चंबा की एक टीम एचसी रमेश कुमार और एचसी धर्म सिंह की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुई। 15 दिसंबर को आरोपी नूर मोहम्मद कालीबाड़ी (कठुआ) के पास गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान उसने कहा कि वह पिछले 8/9 महीनों से, कालीबाडी (कठुआ) में रह रहा था। पुलिस थाना तीसा की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी के खिलाफ प्रदेश समेत पंजाब में भी कई 21 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा न्यायालय से भी उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया है। इसको देखते हुए वह लंबे समय से परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर में छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 18 दिसंबर तक पुलिस रिमांड दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चोरी के मामले में उद्घोषित चल रहे तीसरे आरोपी को कठुआ से पकड़ा गया है। न्यायालय से आरोपी को मंगलवार तक का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed