फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अगाहर से चंबा जा रही निगम की बस हवा में लटकी, बड़ा हादसा टला

अगाहर से चंबा जा रही निगम की बस हवा में लटकी, बड़ा हादसा टला

Tue, 11 Dec 2018 09:35 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
अगाहर से चंबा जा रही निगम की बस हवा में लटकी, बड़ा हादसा टला
कीचड़ में फिसली बस, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

अगाहर से चंबा जा रही थी निगम की बस, चालक ने दिखाई मुस्तैदी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। अगाहर से चंबा जा रही निगम की बस बाड़का के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। चालक की होशियारी से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार सुबह के वक्त अगाहर से चंबा की तरफ आ रही एचआरटीसी की बस बाड़का के समीप पहुंची तो सड़क में कीचड़ होने के चलते बस का टायर फिसल गया। इससे बस सड़क से बाहर खाई की तरफ फिसलने लगी, लेकिन चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए बस को कंट्रोल कर लिया। और बस को सुरक्षित स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया।
सवारियों ने बस से नीचे उतरकर चैन की सांस ली। हालांकि बाद में चालक बस को चंबा की ओर ले गया। यात्रियों में सुनो देवी, अश्वनी कुमार, नरेश कुमार, अंकू, जगदीश कमल ,राजेश और सुनील ने बताया कि बस चालक की होशियारी से यह हादसा टला है। मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है। सोमवार रात को बारिश होने के चलते सड़क में काफी कीचड़ भर गया। इसकी वजह से बस का टायर फिसल गया। उन्होंने लोनिवि से मांग की है कि उपरोक्त मार्ग पर कीचड़ को साफ करवाया जाए। आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि उपरोक्त मार्ग पर बस के टायर फिसलने का मामला सामने आया है। चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए बड़े हादसे का टाला है। सड़क साफ करवाने को लेकर लोनिवि से बात की जाएगी।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। जिस ठेकेदार को सड़क की चौड़ाई का कार्य दिया गया है। उसे सड़क से मलबे को साफ करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed