फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पति ने पत्नी के सिर पर मारा डंडा, घायल

पति ने पत्नी के सिर पर मारा डंडा, घायल

Sat, 27 Jan 2018 11:46 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी के सिर पर मारा डंडा, घायल
crime shimla - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के एक गांव में पति ने पत्नी के सिर पर डंडे से हमला करके घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामला शुक्रवार का है जब महिला अपने घर पर थी। उसने पुलिस में दिए बयान में बताया कि इसी दौरान उसका पति आया और उससे बिना वजह झगड़ा करने लगा। इसके बाद पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पति ने डंड से महिला के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ी। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला को किसी तरक से बचाया और चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घायल महिला का बयान दर्ज किया। इसके आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया। साथ ही उसे थाने में हाजिर होने के फरमान जारी किए। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पति ने महिला से मारपीट की है। इसमें उसे चोटें आई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed