फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दो उद्घोषित अपराधियों को पुलिस ने लुधियाना से पकड़ा

दो उद्घोषित अपराधियों को पुलिस ने लुधियाना से पकड़ा

Thu, 07 Mar 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
दो उद्घोषित अपराधियों को पुलिस ने लुधियाना से पकड़ा
चंबा। चंबा पुलिस के पीओ सेल ने चोरी के मामले में फरार चल रहे दो उद्घोषित अपराधियों को लुधियाना (पंजाब) से पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों अपराधी डेढ़ वर्ष से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे थे। आखिरकार पुलिस ने चतुराई से कार्य करते हुए दोनों अपराधियों को लुधियाना से पकड़ लिया। अपराधियों को पुलिस अब कोर्ट में पेश करेगी। दोनों अपराधियों के खिलाफ अदालत की अवमानना करने का केस भी चलेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विकास वर्मा पुत्र श्याम लाल वर्मा निवासी लुधियाना (पंजाब) और कपिल वर्मा पुत्र यशपाल वर्मा निवासी लुधियाना (पंजाब) के खिलाफ दस अक्टूबर 2017 में भरमौर थाना में चोरी का केस दर्ज किया गया था। उनके केस की सुनवाई चंबा कोर्ट में चल रही थी। मगर दोनों आरोपी पेशी पर नहीं आ रहे थे। इसको लेकर कोर्ट की तरफ से उन्हें कई बार समन भी जारी किए गए। मगर आरोपियों ने समन को अनदेखा करते हुए पेशी पर आना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन


इसके चलते कोर्ट ने दोनों आरोपियों को उद्घोषित अपराधी करार देते हुए पुलिस को उनकी तलाश करने की जिम्मेवारी दी। पुलिस के पीओ सेल ने उद्घोषित अपराधियों की तलाश शुरू की। मगर दोनों अपराधी बार-बार अपने ठिकाने बदलते रहे। इस कारण पुलिस को उन्हें पकड़ने में थोड़ी परेशानी हुई। मगर बुधवार को पुलिस को उनके ठिकाने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों अपराधियों को दबोच लिया। उन्हें भागने का कोई मौका नहीं दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि दो उद्घोषित अपराधियों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ अदालत की अवमानना करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed