फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले में पुलिस ने चरस माफिया की तोड़ी कमर, दस महीने में 40 तस्कर धरे

जिले में पुलिस ने चरस माफिया की तोड़ी कमर, दस महीने में 40 तस्कर धरे

Sun, 20 Jan 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
जिले में पुलिस ने चरस माफिया की तोड़ी कमर, दस महीने में 40 तस्कर धरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला पुलिस ने युवाओं को नशे के गर्त में धकेलने वाले चरस माफिया की कमर तोड़ कर रख दी है। इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि पिछले दस महीने में पुलिस ने 40 से अधिक चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे करीब 70 किलो के करीब चरस बरामद की गई है। वहीं पहली बार देखने को आया है कि चरस की अवैध तस्करी करने वालों पर ही नहीं उन्हें चरस बेचने वाले लोगों पर भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। इस तरह से पुलिस ने चरस तस्करी करने वालों पर ही नहीं बल्कि चरस तस्करी के पूरी चेन को खत्म करने का काम किया है। बेशक यह कार्रवाई पुलिस ने एसपी चंबा आईपीएस अधिकारी डॉ. मोनिका भुतुंगरू की अगुवाई में की है। चंबा में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यभार संभाले हुए उन्हें अभी एक वर्ष का कार्यकाल भी नहीं हुआ है। मगर इतने कम समय में उन्होंने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चंबा जिला में चरस का अवैध कारोबार सदियों से चले आ रहा है। मगर इस कारोबार को कोई पुलिस अधिकारी नहीं रोक पाया। ऐसे में अब पुलिस ने चरस का धंधा करने वालों की जड़ें उखाड़ कर रखी दी हैं।
वर्ष 2017 में जिला में चरस के मात्र 11 मामले पकड़े गए। इसमें पुलिस ने 12 किलो चरस बरामद की। जबकि वर्ष 2018 में पुलिस ने 70 किलो से ज्यादा चरस पकड़ी है। इसके साथ ही 40 से अधिक चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने चंबा में नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों पर भी नकेल कसी है। पुलिस ने 2976 नशीले कैप्सूल, 241 टैबलेट और 400 नशीले सिरप पकड़े हैं। इन दवाइयों को बेचने वाले केमिस्ट को भी गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उन्होंने चंबा में एक किलो चिट्टा भी पकड़ा।
विज्ञापन

इनसेट
नशा कर रहा युवाओं को कमजोर : डॉ. मोनिका
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि नशा एक ऐसा जहर है। जिसका सेवन युवा पीढ़ी को धीरे-धीरे कमजोर बना रहा है। इसलिए नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed