{"_id":"5a5b8e4c4f1c1b82268b45ee","slug":"111515949644-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-होली मार्ग पर गरोला के पास हवा में लटका ट्राला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा-होली मार्ग पर गरोला के पास हवा में लटका ट्राला
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरोला (चंबा)। चंबा-होली मार्ग पर गरोला के पास एक ट्राला खाई में लटक गया। ट्राले के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते ब्रेक लगा द, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। रविवार को एक ट्राला प्रोजेक्ट निर्माण कर रही कंपनी का सामान लेकर होली जा रहा था। गरोला के पास चालक ने ट्राले से नियंत्रण खो दिया। ट्राले का पिछला टायर सड़क से बाहर जाने से खाई में लटक गया। करीब एक घंटे तक ट्राला सड़क में फंसा रहा। इस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। होली जाने वाले यात्रियों को एक घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी। दो बसें समय पर होली नहीं पहुंच पाई। एक घंटे के बाद संबंधित कंपनी की क्रेन वहां पहुंची। जिसने ट्राले को बाहर निकाला।
राहगीरों मनीष कुमार, चैन सिंह, टेक चंद, योगराज, चमन सिंह, रूप लाल, हंसराज, देवी सिंह, अमर चंद व नरेंद्र ने बताया कि रविवार दोपहर को गरोला के पास सड़क में एक ट्राला फंस गया। इससे बसों की आवाजाही रुकी रही। यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। एक घंटे के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।