फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   घर में अकेली महिला के साथ एक व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

घर में अकेली महिला के साथ एक व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

Sat, 02 Dec 2017 08:45 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
घर में अकेली महिला के साथ एक व्यक्ति ने किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल की एक पंचायत में महिला से दुराचार होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को मंडूण गांव में शादी समारोह था। गांव के समीप उक्त महिला का घर है। महिला का सारा परिवार शादी समारोह में शिरकत करने गया हुआ था, जबकि महिला घर में अकेली ही थी। इस दौरान अचानक आरोपी उक्त महिला के घर में घुस गया और महिला को अकेला देखकर उसके साथ जबरदस्ती दुराचार कर दिया। महिला के चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इस व्यक्ति को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। साथ ही व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

डीएसपी सलूणी महिंद्र मिन्हास ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही एक व्यक्ति के खिलाफ पर्चा दायर कर उसे हिरासत में ले लिया है। कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कहा कि हिरासत में लिए व्यक्ति को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed